spot_img

Mumbai : गोरेगांव नेस्को म्यूजिक कांसर्ट मामले में ८वां आरोपित गिरफ्तार

Mumbai: 8th Accused Arrested in Goregaon NESCO Music Concert Case

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट ड्रग मामले में शनिवार को पुलिस ने रायगढ़ जिले के पोलादपुर से आंठवें आरोपित आयुष विक्की साहित्य (Ayush Vicky Sahitya) (24) को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन वनराई पुलिस स्टेशन (Vanrai Police Station) की टीम कर रही है।

रायगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आंचल दलाल (Mrs. Anchal Dalal) ने बताया कि उनकी टीम को म्यूजिक कांसर्ट ड्रग मामले के आरोपित के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर आज तडक़े उनकी टीम ने पोलादपुर में जाल बिछाकर आरोपित आयुष को गिरफ्तार कर लिया और उसे वनराई पुलिस स्टेशन की टीम को सौप दिया है।

उल्लेखनीय है कि गोरेगांव स्थित नेस्को मैदान में पिछले शनिवार को एक म्यूजिक कांसर्ट आयोजित किया गया था। इस कांसर्ट में ड्रग की भी सप्लाई की गई गई, जिससे ड्रग का अधिक सेवन करने की वजह से विस्मित सिंह और श्रेया राय (Vismit Singh and Shreya Rai) नामक एमबीए छात्रों की मौत हो गई थी और शीतल सालवी का इलाज गोरेगांव के अस्पताल में हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल आंठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें आयुष को आज गिरफ्तार किया गया है, जबकि विनीत गेरलानी (२२), रौनक राहुल खंडेलवाल, आकाश बनमारी सामल, सनी विनोद जैन, बालकृष्णन बलराम कुरुप, प्रतीक बिजेश पांडे और आनंद लक्ष्मण पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles