spot_img

Supaul : बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Supaul: Both Deputy CMs of Bihar Granted ‘Z’ Category Security; Home Department Issues Order

सुपौल : (Supaul) बिहार सरकार ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। गृह विभाग (Special Branch) की ओर से जारी आदेश के अनुसार बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र (Naveen Chandra) द्वारा 17 अप्रैल को जारी पत्र के अनुसार राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Chaudhary and Deputy Chief Minister Bijendra Prasad Yadav) को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और विशेष शाखा को निर्देश दिया गया है कि राज्य सरकार के निर्णय के आलोक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को निर्धारित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

गृह विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), सहायक निदेशक आसूचना ब्यूरो और विभागीय आईटी प्रबंधक को भी भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Hyderabad : सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा

हैदराबाद : (Hyderabad) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने 'डिजिटल अरेस्ट' कर की गयी एक साइबर ठगी के मामले में तेलंगाना...

Explore our articles