spot_img

Tamil Nadu : कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

Tamil Nadu: Tourist Van Plunges into Gorge Late at Night in Valparai, Coimbatore; 9 Dead

कोयंबटूर : (Coimbatore) कोयंबटूर जिले के वालपाराई पहाड़ी (Valparai hill road in Coimbatore district) मार्ग स्थित 13वें हेयरपिन मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक बेकाबू पर्यटन वैन खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ही स्कूल में कार्यरत 7 शिक्षिकाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई।

केरल के मलप्पुरम क्षेत्र से 13 लोग वैन में वालपाराई घूमने आए थे। वालपाराई में घूमने के बाद वे पोल्लाची के रास्ते केरल लौट रहे थे। तभी वालपाराई पहाड़ी मार्ग के 13वें हेयरपिन मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा वाहन, सुरक्षा दीवार से टकराकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिरकर 9वें हेयरपिन मोड़ के पास पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस भीषण दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने पोल्लाची सरकारी अस्पताल (Pollachi Government Hospital) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतकों में आशा, शकिला, सजीता सहित 7 शिक्षिकाएं, मजीद नामक एक स्कूल कर्मचारी और 12 साल का एक बच्चा शामिल हैं। इसके अलावा 3 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

कोयंबटूर जिला कलेक्टर पवन कुमार (Coimbatore District Collector Pavan Kumar) ने बताया कि बचाव कार्य बहुत तेजी से किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही केरल के बिजली मंत्री कृष्णन कुट्टी पोल्लाची पहुंचे और उन्होंने कहा कि मृतकों के लिए मुआवजा देने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर घोषणा की जाएगी

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles