spot_img

Tehran : होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने अमेरिका को फिर धमकाया

Tehran: Iran Issues Fresh Threat to US Over Strait of Hormuz

नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटाए
तेहरान : (Tehran)
अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को ईरान युद्धविराम का उल्लंघन मानता है और अगर यह नाकाबंदी नहीं हटाई गई तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा बंद कर देगा। कुछ घंटे पहले शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान युद्धविराम की अवधि के दौरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन खोलने की घोषणा की थी।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि लेबनान (Iranian Foreign Minister Abbas Araqchi) से संबंधित युद्धविराम की अवधि के दौरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन पूरी तरह से खुला है। अरघची ने कहा कि जहाज ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा समन्वित मार्गों का अनुसरण करेंगे।

उन्होंने एक्स संदेश में लिखा- लेबनान में युद्धविराम के मद्देनजर ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से घोषित समन्वित मार्ग पर, युद्धविराम की शेष अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए आवागमन पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है।

लेबनान में युद्धविराम के बाद ईरान ने तीन शर्तों के साथ जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया, जिसमें पहली शर्त है कि जहाज वाणिज्यिक होने चाहिए। सैन्य जहाजों का आवागमन प्रतिबंधित है और न तो जहाजों और न ही उनके माल का किसी शत्रु देश से कोई संबंध होना चाहिए। जहाजों को ईरान द्वारा निर्धारित मार्गों से गुजरना होगा और आवागमन का समन्वय मार्ग प्रबंधन के लिए जिम्मेदार ईरानी बलों के साथ किया जाना चाहिए।

ईरान की इस घोषणा के बाद ईरान इंटरनेशनल (Iran International) ने आईआरजीसी से संबद्ध फार्स न्यूज के हवाले से बताया गया है कि ईरान अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को युद्धविराम का उल्लंघन मानता है और अगर नाकाबंदी नहीं हटाई गई तो होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया जाएगा।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles