spot_img

Kolkata: बंगाल में ठंड हुई कम, तापमान में हल्की बढ़ोतरी

कोलकाता:(Kolkata) एक तरफ जब पूरे देश में ठंड बढ़ रहा है तो पश्चिम बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। पिछले हफ्ते गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के करीब और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब था। उसके बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी तरफ शाम ढलने के बाद से लेकर सूर्योदय के पहले तक घने कोहरे की चादर में पूरा राज्य लिपट रहा है। इसकी वजह से ठंड लग रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जिलों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि पहले से ही तापमान कम है और ठंड बढ़ी हुई है।

Explore our articles