spot_img

Kolkata: बंगाल में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, तापमान स्थिर

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल में धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता (capital Kolkata) में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। पिछले हफ्ते गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के करीब और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब था।

बावजूद इसके एक तरफ जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, दूसरी तरफ शाम ढलने के बाद से लेकर सूर्योदय के पहले तक कोहरे की वजह से ठंड लग रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जिलों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि पहले से ही ठंड लग रही है।

Explore our articles