हुगली:(Hooghly) हुगली जिले के सिंगूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंगलवार शाम राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Leader of Opposition Shubhendu Adhikari) ने एक बार फिर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। शुभेंदु ने कहा कि सिंगूर और नंदीग्राम का आंदोलन अलग-अलग था। नंदीग्राम के आंदोलन को जनता का समर्थन प्राप्त था। लेकिन सिंगूर के आंदोलन में जनता साथ नहीं थी। ममता बनर्जी ने अपनू जिद पूरी करने के लिए सिंगूर को शमशान बना दिया।
बुआ-भतीजे (Mamata-Abhishek) पर चुटकी लेते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा की बुआ मरते दम तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहती हैं जबकि भतीजे की इच्छ भी मुख्यमंत्री बनने की है। दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर रिषड़ा हिंसा मामले में रिषड़ा नगर पालिका के वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान और आरामबाग की सांसद अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली का नाम लिया और कहा कि जल्द ही इनको इनके किए की सजा मिलेगी। शुभेंदु ने कहा कि अब रामनवमी पर कोई पत्थर नहीं चलाएगा। इसकी व्यवस्था की जा चुकी है। शुभेंदु 29 नवंबर को कोलकाता में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा की तैयारी के क्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।


