मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में दो अलग अलग घटना क्रम में गत 21 अगस्त को कलवा बस स्टॉप पंतपारी में दो लोगों के पास पुलिस को 53 ग्राम मोफड्रोन पाउडर मिला है | जबकि ठाणे के कलवा में ही अगस्त को तड़के सत्यम अपार्टमेंट गावंदेवी मंदिर के पास प्रिय संतोष तिवारी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने की अंगूठी ,सोने की चेन और दो लाख 95 हजार केश की चोरी कर आरोपी फरार हो गए |
ठाणे पुलिस आयुक्त की ओर से आज बताया गया है कि 21.अगस्त .2023 को रात दस . बजे एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड, क्राइम ब्रांच, ठाणे सिटी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिंदे, की टीम ने आरोपी की तलाश में कलवा बस स्टॉप पंतपारी, कलवा नाका, ठाणे पश्चिम के पास जाल बिछाया था |इसके बाद संदिग्ध आरोपी जिशान जाफर सैयद, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुंब्रा, और आसिफ अब्दुल शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी अंधेरी वेस्ट, मुंबई को हिरासत में लिया गया | तलाशी लेने पर उनके , पास से 53 ग्राम मोफेड्रोन पाउडर (एमडी) मिला है । इस ड्रग के साथ कुल 2,73,000/- रुपये का सामान, जिसमें सैमसंग और रेडमी मोबाइल फोन और केश भी शामिल है । दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया .। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिंदे कर रहे है।
कलवा क्षेत्र में ही घर में चोरी की घटना में 22.अगस्त .2023 को प्रातः 06. बजे के प्रिया संतोष रमेशचन्द्र तिवारी, उम्र 52 वर्ष, निवासी कलवा, ठाणे पश्चिम, 13, सत्यम अपार्टमेंट, गांवदेवी मंदिर के पास, कलवा, कोई अज्ञात चोर ऑफिस के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और सोने की चेन, अंगूठी और 2,95,000/- रुपये की नकदी चोरी कर कर फरार हो गया ।
पुलिस ने प्रिया संतोष की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक सागर सांगवे इस मामले की जांच कर रहे हैं।


