मुरैना : दिगंबर जैन समाज पोरसा एवं नसिया मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को भगवान पारसनाथ जी महाराज का मोक्ष कल्याण निर्माण लाडू महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नसिया जी मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित हुए। पारसनाथ विधान छुल्लक 105 विगुण सागर महाराज एवं 105 विश्व मार्दन महाराज तथा बाल ब्रह्मचारी सुची दीदी के सानिध्य में पंडित अनिल भैया के द्वारा विधान कराया गया। विधान के साथ शांति धाराएं डाली र्गइं। शांति धारा प्रमोद जैन, अमन जैन, जयकुमार जैन, अभिषेक, गोपीचंद जैन ने डाली। आज 105 दीपकों से महाआरती की गई। मंदिर में व्यवस्थाएं महावीर जैन ,राकेश जैन, मुन्नालाल जैन, दिलीप जैन ,प्रमोद जैन, कमलेश जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, रिंकू जैन, प्रदीप ठाकुर ,रीना जैन ,रानी जैन, लाडो जैन, मीनू जैन, आदि के द्वारा देखी गईं। लगातार पानी बरसने के बावजूद भी लोगों के अंदर धर्म के प्रति बेहद आस्था देखने को मिली।


