
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) हाल ही में रायता के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद यातायात पुलिस विभाग पूरी (Traffic Police Department) तरह सख्त हो गया है। हादसे के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कल्याण से मुरबाड (traveling from Kalyan to Murbad) जा रही काली-पीली ईको वाहन (‘black-and-yellow’ Eeco van) के चालक द्वारा संतुलन खोने के कारण सामने से आ रही मिक्सर मशीन से टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज जारी है।
513 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना
घटना के बाद उल्हासनगर यातायात पुलिस (Ulhasnagar Traffic Police) ने विशेष अभियान चलाते हुए 513 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। नियमों के उल्लंघन पर कुल 4,30,350 रुपये का जुर्माना ऑनलाइन वसूला गया है।
अवैध सवारी ढोने वालों पर भी शिकंजा
यातायात पुलिस ने अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ 13 स्थानों पर कार्रवाई की। इसके अलावा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाना, बिना कागजात वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करना, ट्रिपल सीट, काले शीशे, गलत दिशा में वाहन चलाना और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे मामलों में भी सख्ती दिखाई गई।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला अभियान
यह विशेष अभियान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिरसाट (Senior Police Inspector Rajesh Shirsat) के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक नरेंद्र अहिरे, गोरख चौधरी सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।


