spot_img

Navi Mumbai : उरण कस्टम गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Navi Mumbai: Massive Fire at Uran Customs Warehouse; Losses Worth Crores

नवी मुंबई : (Navi Mumbai) उरण क्षेत्र स्थित जे.डब्ल्यू. पाडेघर के (J.W. Padeghar Customs Warehouse) कस्टम गोदाम में शनिवार को भीषण आग लगने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जहां प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डग कार्गो के दो कंटेनरों में आग भड़क उठी। आग के बाद गोदाम परिसर में लगातार विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई और स्थिति गंभीर बन गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं, हालांकि लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles