spot_img

Mumbai : मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के लिए चलेंगी 34 स्पेशल ट्रेनें

मुंबई : (Mumbai) मुंबई से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों वाराणसी और सुल्तानपुर (Mumbai to the major cities of Uttar Pradesh—Varanasi and Sultanpur) जाने वाले यात्रियों के लिए मध्य रेलवे ने 34 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला (CPRO Dr. Swapnil Nila) के अनुसार, बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी।

एलटीटी-सुल्तानपुर वीकली स्पेशल का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04211 वीकली स्पेशल 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार दोपहर 2:35 बजे एलटीटी से रवाना होकर अगले दिन रात 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी, जबकि 04212 स्पेशल 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार सुबह 4 बजे सुल्तानपुर से चलकर अगले दिन 1:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस रूट पर ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, झांसी, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

एलटीटी-वाराणसी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
ट्रेन नंबर 04225 वीकली स्पेशल 22 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार को एलटीटी से 2:35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं 04226 स्पेशल 21 अप्रैल से 9 जुलाई तक हर गुरुवार 1:35 बजे वाराणसी से चलकर अगले दिन 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टॉप्स में सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी सहित कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

Explore our articles