spot_img

Thane : बुद्ध विहार का होगा कायापलट, 19 अप्रैल से पुनर्निर्माण शुरू

Thane: Buddha Vihar Set for Transformation; Reconstruction Begins April 19

ठाणे : (Thane) पूर्वी ठाणे के आनंद नगर स्थित बुद्ध विहार, (Buddha Vihar located in Anand Nagar, East Thane) जो लंबे समय से जर्जर हालत में था, अब नए रूप में विकसित किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों की पहल पर इस धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण का कार्य 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। आनंद नगर सेक्शन में स्थित यह बुद्ध विहार कई वर्षों से खराब स्थिति में था। पुनर्निर्माण की योजना पहले भी बनी, लेकिन विभिन्न कारणों से काम आगे नहीं बढ़ सका। अंततः स्थानीय लोगों ने स्वयं पहल करते हुए धन एकत्र कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।

जनसहभागिता से शुरू हो रहा प्रोजेक्ट
इस परियोजना की खास बात यह है कि इसे सरकारी स्तर के बजाय स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। आनंदनगर बौद्धिस्ट सर्विस सोसाइटी (Anandnagar Buddhist Service Society) के पदाधिकारियों और क्षेत्र के निवासियों ने मिलकर इसे संभव बनाया है। पुनर्निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, विधायक जितेंद्र आव्हाड, संजय केलकर, निरंजन डावखरे (MLAs Jitendra Awhad, Sanjay Kelkar, and Niranjan Davkhare) सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता उपस्थित रहेंगे।

Explore our articles