spot_img

Mumbai : डकैतों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला,5 गिरफ्तार

मुंबई : जिले के वाड़ा इलाके में डकैतों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशो ने हमला कर दिया। डकैतों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है। दोनों पुलिसकर्मी वाडा थाने में कार्यरत है। मामले में पुलिस ने डकैतों के एक गिरोह के पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवाब बरकुल्ला शाह (60), मिराज नूर मोहम्मद शाह (21), वैभव रविंद्र जाधव (24), अब्दुल कलाम समीउल्लाह खान (38) और चिराग अरूण पाटिल (22) के तौर पर हुई है और ये सभी पालघर और ठाणे जिलों के रहने वाले हैं।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि स्थानीय पुलिस को 21 अगस्त को सूचना मिली कि संदिग्ध डकैत मेट गांव में मेटा फील्ड प्राइवेट लिमिटिड की बंद पड़ी फैक्टरी में घुस रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम दोपहर साढ़े तीन बजे वहां पहुंची तो डकैतों ने भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया तो डकैतों ने पथराव कर दिया, जिससे कांस्टेबल बाबासाहेब घुगे और चेतन सोनावणे जख्मी हो गए।

कुछ डकैत नदी में कूद गये लेकिन कांस्टेबल सोनावणे और कुछ ग्रामीण भी पानी में कूद गये और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से गैस कटर बरामद किये गये हैं जिससे संकेत मिलता है कि उनकी योजना लूट को अंजाम देने की थी। मामले की जांच की जा रही है।

Explore our articles