किशनगंज : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की खगड़ा शाखा ने समय पर बैंक का ऋण चुकता नहीं करने पर गांव के एक घर को सील कर दिया है। गुरुवार को मजिस्ट्रेट के रूप में किशनगंज सीओ समीर कुमार, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अंजय कुमार, ब्रांच मैनेजर आलेख सिन्हा व सदर थाना की पुलिस की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई की गई।
यूबीजीबी बैंक के शाखा प्रबंधक आलेख सिन्हा ने बताया कि गांव के शाह आलम ने वर्ष 2007 में गृह निर्माण के लिए करीब ढाई लाख रुपये हाउसिंग लोन लिया था। जो बढ़कर 14 लाख रुपये हो गया। ऋण की वसूली को लेकर प्रावधान के तहत घर को सील किया गया है। इसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान अवर निरीक्षक शहनवाज खान, हेड ऑफिस के रवीश कुमार, आशीष रंजन झा, अरुण कुमार, वरुण ठाकुर, सूर्य मिश्रा, हरविंदर कुमार, मुकेश रॉय आदि मौजूद थे।


