spot_img

New Delhi/Mumbai : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर चला चाबुक

New Delhi/Mumbai: The Whip Cracks Down on the 'Cockroach Janata Party'

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (‘Cockroach Janata Party’) एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने दावा किया है कि भारत में उनके एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी सक्रिय है और वहां उसके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ ट्रेंड
हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत (Justice Surya Kant) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” (cockroaches) से की थी। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना केवल फर्जी डिग्रीधारकों पर था। इसके बावजूद यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (‘Cockroach Janata Party’) नाम से कई अकाउंट सामने आए।

इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से ज्यादा समर्थक
कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज बेहद तेजी से लोकप्रिय हुआ है। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.35 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि एक्स अकाउंट पर दो लाख से ज्यादा लोग जुड़े थे। अभिजीत दिपके का कहना है कि एक्स अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है, लेकिन इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियां जारी हैं।

भाजपा और कांग्रेस से आगे निकले फॉलोअर्स
फॉलोअर्स के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी ने देश के बड़े राजनीतिक दलों को भी पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लगभग 88 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस के करीब 1.33 करोड़ फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित राजनीतिक व्यंग्य अभियानों में शामिल हो गई है।

कानूनी प्रक्रिया के तहत लगती है रोक
आमतौर पर एक्स अकाउंट पर रोक कानूनी आधार पर लगाई जाती है। इसके लिए किसी अधिकृत सरकारी या वैधानिक संस्था द्वारा प्लेटफॉर्म को औपचारिक अनुरोध भेजा जाता है। हालांकि, अभी तक एक्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

व्यंग्य से शुरू हुआ आंदोलन बना चर्चा का विषय
कॉकरोच जनता पार्टी को एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। भले ही इसकी शुरुआत मजाक और व्यंग्य के तौर पर हुई हो, लेकिन कम समय में इसने देशभर के युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

जैसा सोचा था, वैसा ही हुआ: अभिजीत
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। CJP का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। X के मुताबिक उसने भारत में स्थानीय नियमों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

Explore our articles