spot_img

New Delhi : सेबी-एनआईएसएम-आईआईसीए में समझौता

कॉर्पोरेट गवर्नेंस और ESG को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली : (New Delhi) (Securities and Exchange Board of India)
(सेबी), (National Institute of Securities Markets) (एनआईएसएम) और (Indian Institute of Corporate Affairs) (आईआईसीए) ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ईएसजी और पूंजी बाजार को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।तुहिन

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अनुसार यह समझौता 19 मई को मुंबई में हुआ। कार्यक्रम में सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय (Tuhin Kanta Pandey) और एनआईएसएम के निदेशक शशि कृष्णन (Director Shashi Krishnan) मौजूद रहे। एमओयू पर एनआईएसएम की रजिस्ट्रार योगिता जाधव और आईआईसीए की डॉ. गरिमा दाधिच (NISM Registrar Yogita Jadhav and Dr. Garima Dadhich of IICA) ने हस्ताक्षर किए।

समझौते का उद्देश्य कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ईएसजी रिपोर्टिंग, बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (बीआरएसआर), पूंजी बाजार और स्थिरता से जुड़े क्षेत्रों में अनुसंधान, नीतिगत सहयोग, क्षमता विकास और जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
तीनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रमाणन पाठ्यक्रम और कार्यकारी शिक्षा मॉड्यूल तैयार करेंगे। इसमें सेबी अधिकारियों समेत वित्तीय और नियामकीय संस्थानों के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस साझेदारी से भारतीय पूंजी बाजार में पारदर्शिता, जवाबदेही और वैश्विक मानकों के अनुरूप कॉर्पोरेट संचालन को मजबूती मिलेगी।

Explore our articles