spot_img

Palwal : काम की तलाश में आई विधवा महिला से गैंगरेप

पलवल : पलवल में काम की तलाश में आयी एक विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। एक युवक उसे बहका कर खेतों में ले गया जहां उसने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो गई है। काम की तलाश वह पृथला गई थी। पृथला में उसकी मुलाकात मंडकौला निवासी अशोक से हुई। अशोक उसे काम दिलाने के बहाने खेतों में ले गया, जहां पहले से ही बंचारी निवासी धीरज व माहौली निवासी पवन मौजूद थे।

महिला ने बताया कि वहां पर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला उनके चंगुल से निकलने के बाद पुलिस के पास पहुंची और वारदात की जानकारी दी। गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने वीरवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Explore our articles