spot_img

Dombivli : सर्राफ कारोबारी से 32 लाख की जबरन वसूली का आरोप

Dombivli: Allegations of Extortion of ₹32 Lakhs from a Bullion Trader

मनसे का नाम लेकर धमकाने का दावा
डोंबिवली : (Dombivli)
डोंबिवली के लोढ़ा पलावा सिटी (Lodha Palava City complex in Dombivli) परिसर में एक सर्राफ कारोबारी से कथित तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) (मनसे) का नाम लेकर 32 लाख रुपये की जबरन वसूली और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस स्टेशन ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर धमकाने और मारपीट का आरोप
शिकायतकर्ता संजीव लालमणी पांडे, (Sanjeev Lalmani Pandey) जो लोढ़ा पलावा की मजेस्टीका (Majestica’ building within Lodha Palava) इमारत में रहते हैं और सोने के कारोबारी हैं, ने आरोप लगाया कि 20 मई की सुबह प्रशांत पालांडे, प्रितम भोईर, शोभना ओव्हाल, हितेश ठक्कर (Prashant Palande, Pritam Bhoir, Shobhana Ovhal, and Hitesh Thakkar) समेत 8 से 10 लोग उनके घर पहुंचे। पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी पत्नी तरुण पांडे (Tarun Pandey) ने आरोपियों से बाहर बात करने को कहा, लेकिन सभी लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने हितेश ठक्कर के बकाया पैसों की मांग की, जबकि कारोबारी का दावा है कि संबंधित रकम पहले ही चुकाई जा चुकी थी।

मनसे का नाम लेकर दी धमकी
शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपियों ने खुद को मनसे से जुड़ा बताते हुए कहा, “हमें अविनाश जाधव (Avinash Jadhav) ने भेजा है, हम बोलते कम और मारते ज्यादा हैं।”परिवार का आरोप है कि इसके बाद संजीव पांडे और उनके परिवार को जबरन गोल्फ लिंक स्थित राजू रतन पाटिल के कार्यालय ले जाया गया। वहां से उन्हें फडके रोड स्थित पेंडसे नगर में राहुल कामत के पास भेजा गया, जहां कथित तौर पर संजीव पांडे के साथ मारपीट की गई।

महिला से अभद्रता और जबरन चेक साइन कराने का आरोप
पीड़ित परिवार के मुताबिक, बीच-बचाव करने पहुंचीं तरुण पांडे के साथ भी अभद्रता की गई और उनके हाथ पर हमला किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दबाव बनाकर हितेश ठक्कर के नाम 32 लाख रुपये का यूनियन बैंक (Union Bank) का चेक जबरन साइन कराया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर यह धमकी भी दी कि यदि चेक बाउंस हुआ तो वे दोबारा घर आकर मारपीट करेंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए मानपाड़ा पुलिस स्टेशन (Manpada Police Station) ने प्रशांत पालांडे, प्रितम भोईर, शोभना ओव्हाल, हितेश ठक्कर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन घर में घुसने, मारपीट, महिला से अभद्रता, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Explore our articles