जयपुर : भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए इच्छापूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनिता गहलोत होगी। इस मौके पर पुलक मंच परिवार शांति नगर जयपुर के सहयोग से बाल रोगियों की इच्छापूर्ति की जाएगी। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत अस्पताल में भर्ती 1 से 18 साल की आयु के बाल कैंसर रोगियों की इच्छाओं पूरी की जाती है। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत अब तक 4 हजार से अधिक बालरोगियों की इच्छाएं पूरी की जा चुकी है।


