spot_img

THANE : बंद घर से पांच लाख की चोरी

ठाणे : मुंब्रा में एक बंद सेफ्टी डोर को खोलकर अज्ञात अपराधियों ने करीब पांच लाख मूल्य के सामानों की चोरी की। अपराधी सोने के आभूषण, लैपटॉप और कैश आदि ले गए। इस चोरी की घटना को लेकर फरियादी ने मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। जानकारी के अनुसार फरियादी जुबेर इक्बाल कुरेशी मुंब्रा परिसर में रहता है। किसी काम के सिलसिले में वह अपने घर का सेफ्टी डोर बंद कर बाहर गया था। अभी जब वापस आया तो उसने देखा कि उसके घर के दरवाजे खुले हुए हैं। साथ ही घर में रखे सामान भी गायब हैं। अपराधियों में उसके सेफ्टी डोर को खोलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दूसरी ओर स्थानीय मुंब्रा पुलिस इस घटना की जांच कर रही है,लेकिन अभी तक किसी भी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है। परंतु पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में आसपास के ही किसी असामाजिक तत्वों का हाथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles