
दोपहर संवाददाता
मुंबई : कोविड के दो साल के कार्यकाल में आम जनता की सेवा में अपने आप को झोक देनेवाले और अपने से ज्यादा औरो की सेवा करनेवाले जे.जे.असप्ताल के कर्मचारी वर्ग आज बेहद भावूक नजर आये। हमारे बारे में भी कोई इतना सोचता है यह भावना ही हमे काम करने की ऊर्जा देता है। इस प्रकार की भावना तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ग के युनियन लीडर सुरेश तांबे ने बोलकर दिखाई।

जे.जे.असप्ताल के इतिहास में पहली बार सिर्फ कर्मचारी वर्ग के लिए ‘हार्ट हेल्थ फेयर’ में हार्ट की जांच की गयी। जिसमे हृदय जांच के लिए ईसीजी,2 डी इको भी किया गया। जे.जे.असप्ताल के कर्मचारी वर्ग के लिये किया जानेवाला यह पहला कॅम्प रहा।

इस कॅम्प का उद्घाटन असप्ताल की डीन डॉ.पल्लवी सापले के करकमलो दवारा किया गया। इस अवसर पर सुप्रिटेंडट डॉ.संजय सुरासे और कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.कल्याण मुंडे की पुरी टीम मौजुद थी। जे.जे.असप्ताल देश के एकमेव ऐसा असप्तालो में से एक जहा सालाना पांच हजार से अधिक एन्जोग्राफी और एन्जोप्लास्टी की जाती है।

इस कॅम्प में तिनसो से अधिक कर्मचारी वर्ग ने इसका लाभ उठाया। जिसमे रक्तचाप,ईसीजी,20 इको,रक्त शर्करा,लिपिड प्रोफाइल,सीरम क्रिएटिनिन,बीएमआई,आंत की चर्बी,मांसपेशियां,सापेक्ष चयापचय, तनाव प्रबंधन,स्वस्थ आहार भी बताया गया।


