spot_img

THANE : बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया मार्ग पर वाटर टैक्सी सर्विस शुरू
मंत्री दादाजी भुसे के हाथों उद्घाटन

ठाणे : महाराष्ट्र सागरी मंडल की ओर से शुरू किए गए बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई मार्ग पर वाटर टैक्सी सेवा का शुभारंभ राज्य के खनिज मंत्री दादाजी भूसे के हाथों किया गया। बेलापुर जेट्टी पर यह उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वाटर टैक्सी सेवा के कारण नवी मुंबई के नागरिकों को मुंबई जाने के लिए केवल 55 मिनट का ही समय लगेगा। इतना ही नहीं वाटर टैक्सी सर्विस के कारण लोगों को यात्रा तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। ऐसी बातें दादाजी भूसे ने उद्घाटन अवसर पर कही। बेलापुर जेट्टी पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय विधायक मंदाताई म्हात्रे, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन, महाराष्ट्र मेरिटाईम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सैनी, नयनतारा शिपिंग कार्पोरेशन के कॅप्टन रोहित सिन्हा, इन्फिनिटी हार्बर सर्व्हिसेस के सोहेल काझानी आदि उपस्थित थे। भुसे ने कहा कि एक बार में बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया तक वाटर टैक्सी सर्विस के माध्यम से 200 यात्री अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे। वही बताया गया कि वाटर टैक्सी सेवा नयनतारा शिपिंग कार्पोरेशन व इन्फिनिटी हार्बर सर्व्हिसेस उपलब्ध करा रही है। आगे भुसे ने बताया कि वाटर टैक्सी सेवा शुरू होने से नवी मुंबई और ठाणे के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इससे नई कनेक्टिविटी की भी सुविधा प्राप्त होने वाली है। नवी मुंबई में हवाई अड्डा होने के कारण वाटर टैक्सी सर्विस का महत्व और भी अधिक बढ़ेगा। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।
इसके साथ ही वाटर टैक्सी सेवा के संदर्भ में जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र सागरी मंडल विशेष प्रयास करें और इसके लिए एक अलग वेबसाइट भी उपयोग में लाएं । भुसे ने कहा कि महाराष्ट्र के समुद्री किनारों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए वाटर टैक्सी सेवा का विस्तार आने वाले समय में किया जाने वाला है और इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत भी है । इसके तहत मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, वसई-विरार, पालघर आदि शहरों को जल मार्ग से जोड़ा जाएगा । उन्होंने इस बात पर भी विशेष बल दिया कि मच्छीमारों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। भूसे के पश्चात अन्य मानवरों ने भी अपने-अपने विचार वाटर टैक्सी सेवा को लेकर व्यक्त किए।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles