spot_img

MEERA ROAD : सर्वजातीय सामूहिक विवाह महोत्सव में ‘ कन्यादान ‘

मीरा रोड : राईपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट पिछले 6 साल से सर्वजातीय सामूहिक विवाह महोत्सव में ‘ कन्यादान ‘ कराता आ रहा है। संस्था ने पुरे देश भर में 5000 बेटियों का कन्यादान करने का संकल्प लिया हैं उसी क्रम में 2023 में मिशन 250 बेटियों का कन्यादान करने का निर्णय लिया है, उसी क्रम में 10 फरवरी को 23 बेटियों का कन्यादान करने जा रहा है। इसमें महाराष्ट्रीयन 10 जोड़े, गुजराती 7 जोड़े, उत्तर प्रदेशिय 6 जोड़े सात फेरे
लेंगे. विवाह महोत्सव बालासाहेब ठाकरे ग्राउंड, इंद्रलोक फेज-3 भायंदर पूर्व में 2 सत्र में संपन्न होगा. इसकी पूर्व
संध्या पर ( 9 फरवरी ) राजेश मंडलोई द्वारा निर्देशित “नानी बाई रो मायरो” का नाट्य मंचन भी रखा गया
संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा तथा महासचिव दिनेश जानी ने बताया कि पहले वर्ष 11 जोड़े, दूसरे वर्ष 15
जोड़े, तीसरे वर्ष 13 जोड़े, चौथे वर्ष में 11 और 5 वें वर्ष में 16 जोड़ों की शादी कराई गई. वैश्विक महामारी
कोरोना काल में यह पुनीत कार्य संस्था जारी रखी। विवाह महोत्सव में बेटियों को आभुषण और गृह उपयोगी वस्तुएं उपहार देकर विदा किया जाता है।
वर-वधू के परिजनों और रिश्तेदारों को खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है। संस्था यह कार्य एक सुचारू
टीम के साथ करती है और इसके लिए सुपर-30 और सुपर एक्शन फोर्स- 50 गठित कर रखी है। यह टीम
कन्यादान परिवार के सदस्यों और भामाशाहों के सहयोग से सामूहिक विवाह को सफल बनाती है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles