
नई दिल्ली : (New Delhi) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals captain Riyan Parag) के कप्तान रियान पराग पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीने के मामले में गुरुवार को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मंगलवार रात उनकी इस हरकत की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई।
सबूत देखकर शिकायत की
उन पर यह जुर्माना खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में लगाया गया। मैदानी अंपायर तन्मय श्रीवास्तव और नितिन मेनन (umpires Tanmay Srivastava and Nitin Menon) ने मैच के तुरंत बाद मैच रेफरी अमित शर्मा को इसकी शिकायत नहीं की थी। इसका वीडियो सबूत देखने के बाद उन्होंने ऐसा किया।
बीसीसीआई की सख्त कार्रवाई
लेवल एक अपराध के लिए मैच फीस में से 25 प्रतिशत की कटौती और एक डिमेरिट अंक का प्रावधान है। आईपीएल ने बयान में कहा, रियान ने अपराध और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी सजा को स्वीकार कर लिया है।
अन्य कार्रवाई पर विचार
आईपीएल की साख बनाए रखने के लिए बीसीसीआई सख्त कार्रवाई के दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (BCCI Secretary Devjit Saikia) से कहा, हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि गलती करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।


