spot_img

Mumbai : ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: Trailer Released for 'Indian Institute of Zombies'

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी के बढ़ते दौर के बीच फिल्म ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ (‘Indian Institute of Zombies’) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म भारत की पहली ऐसी कैंपस जॉम्बी-कॉमेडी (India’s first-ever campus zombie-comedy) बताई जा रही है, जिसमें कॉलेज लाइफ और जॉम्बी थ्रिल का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गगनजीत सिंह और आलोक द्विवेदी (directed by Gaganjeet Singh and Alok Dwivedi) ने किया है, जबकि इसका निर्माण कुंज संघवी (Kunj Sanghvi) ने किया है। कहानी को हुसैन दलाल और अब्बास दलाल (Hussain Dalal and Abbas Dalal) ने लिखा है।

फिल्म की कहानी एक प्रतिष्ठित कॉलेज कैंपस के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पढ़ाई और टॉप करने की होड़ अचानक खौफनाक मोड़ ले लेती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि संस्थान के टॉपर छात्र रहस्यमय तरीके से जॉम्बी में बदलने लगते हैं, जिससे क्लासरूम और हॉस्टल में अफरा-तफरी मच जाती है। जैसे-जैसे संक्रमण फैलता है, हालात संभालने की जिम्मेदारी उन छात्रों पर आ जाती है जिन्हें अब तक सिर्फ बैकबेंचर समझा जाता था। फिल्म में मोहन कपूर, अनुप्रिया गोयनका, जेसी लीवर, शिवानी पालीवाल, रोज सरदाना, सचिन कवठम और तनिष्क चौधरी (Mohan Kapur, Anupriya Goenka, Jesse Lever, Shivani Paliwal, Rose Sardana, Sachin Kavathekar, and Tanishq Chaudhary) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी की शैली को नया आयाम दे सकती है। ट्रेलर में सस्पेंस, तेज रफ्तार कहानी और युवा दर्शकों से जुड़ा हास्य देखने को मिलता है, जो इसे अलग पहचान देता है। ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज’ 15 मई को देशभर (hit theaters nationwide on May 15th) के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दर्शकों को एक बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही है।

Explore our articles