spot_img

THANE : शिवाजी अस्पताल में हिंसक टकराव

मारपीट की घटना में कई लोग घायल

ठाणे : कलवा परिसर के टोकाली मोहल्ला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मारपीट की घटना में कई लोग घायल भी हुए। घायलों को इलाज के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल लाया गया,लेकिन अस्पताल परिसर में भी दोनों ही गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। कलवा पुलिस में फरियादी मिरान खानबंदे (49), आयुबली खानबंदे व सुमसुदिन उर्फ इलियास खानबंदे पर जानलेवा हमले मामले में 9 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज कराए गए हैं। फरियादी मिरान खानबंदे (49), आयुबली खानबंदे व सुमसुदिन उर्फ इलियास खानबंदे ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर कलवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।


चेहरे और हाथ पर प्राणघातक हमले किए गए
कहा गया है कि उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। इसको लेकर कलवा पुलिस ने आरोपी तक्की फारूख चेऊलकर (52), शर्जल फारूक चेऊलकर( 50), रेहान जुबेर चेऊलकर (40), शाहबाज तक्की चेऊलकर (30), सैफ तक्की चेऊलकर, साकीब सिराज तुंगेकर(33), फरहान सिराज तुंगेकर (31), आयाज अजीज कानेकर(22), मुस्तफा मुजिब शेख( 26 ) के साथ ही अन्य चार लोगों पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज कराए गए हैं। तमाम हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संविधान की धारा 307,326,324,143,147, 148, 149, 504, 506 (2) के तहत मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ही गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी रही है । इसी क्रम में फरियादी आयुबली खानबंदे के सिर पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। वहीं सुमसुदिन उर्फ इलियास खानबंदे के मुंह, चेहरे और हाथ पर प्राणघातक हमले किए गए। इस मामले की जांच पड़ताल कलवा के सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय जाधव कर रहे हैं।

Explore our articles