spot_img
Home Election Update Mumbai : विधान परिषद उपसभापति पद का चुनाव फिलहाल टला

Mumbai : विधान परिषद उपसभापति पद का चुनाव फिलहाल टला

0
21
Mumbai: Election for Legislative Council Deputy Chairman Post Deferred for Now

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र (Maharashtra Legislative Assembly’s monsoon session) के बीच विधान परिषद के उपसभापति पद को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा मानसून सत्र में उपसभापति पद के लिए चुनाव कराए जाने की संभावना नहीं है। इसके बजाय सरकार एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर इस पद पर नियुक्ति का निर्णय ले सकती है। यह पद शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) (Shiv Sena (Eknath Shinde faction) के हिस्से में माना जाता है, जिसके चलते सत्ता पक्ष के भीतर भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नीलम गोरहे का नाम सबसे आगे
उपसभापति पद के लिए एक बार फिर नीलम गोरहे (Neelam Gorhe) का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। हाल ही में उनका विधान परिषद का कार्यकाल समाप्त हुआ था, लेकिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, पार्टी के भीतर इस पद के लिए केवल एक नाम पर सहमति नहीं बनी है।