spot_img
Home latest Mumbai : टीईटी परीक्षा में हिजाब, दुपट्टा और बुर्का पहनने की अनुमति

Mumbai : टीईटी परीक्षा में हिजाब, दुपट्टा और बुर्का पहनने की अनुमति

0
25
Mumbai: Permission granted to wear hijab, dupatta, and burqa during TET exam

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra Teacher Eligibility Test) (टीईटी) 2026 में शामिल होने वाली मुस्लिम महिला अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार और महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (Maharashtra State Council of Examination) ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों को हिजाब, दुपट्टा, ओढ़नी और बुर्का पहनने की अनुमति रहेगी। यह निर्णय अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ द्वारा उठाई गई मांग के बाद लिया गया है।

शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद हुआ निर्णय
उर्दू शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे (School Education Minister Dada Bhuse) से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों के साथ मुस्लिम महिला अभ्यर्थियों के पहनावे को लेकर उत्पन्न भ्रम का विषय उठाया था। मंत्री दादा भुसे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों से चर्चा की, जिसके बाद परिषद ने स्थिति स्पष्ट की।

पहचान सत्यापन के लिए चेहरा स्पष्ट होना जरूरी
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अध्यक्ष नंदकुमार बडेले (Nandkumar Badele) ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप वस्त्र पहनने की पूरी स्वतंत्रता होगी। हालांकि, परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन के लिए चेहरा स्पष्ट दिखाई देना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि माथा, कान और चेहरे का आवश्यक भाग खुला होना चाहिए, जबकि चेहरे को पूरी तरह ढंकने वाले आवरण की अनुमति नहीं होगी।

28 जून को होगी टीईटी परीक्षा
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा 28 जून (Maharashtra State Council of Examination on June 28) को आयोजित की जाने वाली टीईटी परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख 25 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी सहित सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परिषद ने स्पष्ट किया कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावना को आहत करना नहीं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करना है।