spot_img

THANE : शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार

दर्ज है 11 आपराधिक मामले

ठाणे : ठाणे रेलवे पुलिस ने वैसे तो मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद किया। इन दोनों आरोपियों में से एक आरोपी शातिर मोबाइल चोर निकला। इस बात की पुष्टि छानबीन के दौरान हुई । रेलवे पुलिस का कहना है कि इस शातिर चोर का नाम हबीब दादापीर शेख है। ठाणे शहर में बसों और लोकल रेलवे से यात्रा करने के दौरान यात्रियों को अपराधी निशाना बना रहे हैं । बस और रेल यात्रियों के महंगे मोबाइल पर इन अपराधियों की नजर रहती है। मौका पाते ही ये यात्रियों के महंगे मोबाइल पर हाथ साफ कर देते हैं। लगातार इस तरह की वारदातों में वृद्धि देखने को मिल गई है । जिस कारण स्थानीय पुलिस के साथ ही रेलवे पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है। इसी क्रम में रेलवे पुलिस ने लोकल रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले दो अपराधियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


रेलवे पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया
ठाणे रेलवे पुलिस के अपराध प्रकटीकरण टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम नितेश कुमार राजभर और हबीब दादापीर शेख बताया गया है । इन्हें मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया और उसके पास से रेलवे पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है। निकेश कुमार राजभर और हबीब शेख की गिरफ्तारी के बाद जब रेलवे पुलिस ने जांच पड़ताल की और तो जानकारी मिली कि हबीब शातिर अपराधी है । विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Explore our articles