
ठाणे : ठाणे शहर के क्षय रोग अधिकारी और कोविड सेल के हेड डॉक्टर प्रसाद पाटील की अगुवाई में 480 टीबी रोगियों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया गया। ठाणे शहर को टीवीमुक्त बनाने की योजना के तहत प्रशासनिक अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत मुफ्त अनाज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।ठाणे शहर के 480 टीबी रोगियों के बीच अनाज वितरण के कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं। इस दौरान भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे की प्रमुख उपस्थिति में अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही इस अवसर पर ठाणे मनावा उपायुक्त मनीष जोशी और भाजपा के पदाधिकारी विलास साठे के हाथों अनाज वितरण किया गया।
निक्षय मित्र योजना के तहत ठाणे मनपा मुख्यालय में स्थित नरेंद्र बलराम सभागृह में शहर के 480 टीबी रोगियों के बीच अनाज कीट का वितरण किया गया। इसी योजना के तहत विधायक निरंजन डावखरे ने शहर के 300 टीवी रोगियों को 6 महीने तक भोजन उपलब्ध कराने का दायित्व लिया है। जबकि अन्य दानदाता भी 180 रोगियों को दत्तक लिया है।
एक रोगी के लिए महीना में 1000 रुपए और 6 महीने के लिए 6000 का खर्च
योजना के तहत ठाणे शहर के कुल 4800 टीवी रोगियों ने पोषक आहार के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया है। निक्षय योजना के तहत कोई भी दानशूर आदमी एक रोगी को 6 महीने के लिए दत्तक ले सकते हैं। एक रोगी के लिए महीना में 1000 रुपए और 6 महीने के लिए 6000 का खर्च आने वाला है । इन बातों का जिक्र करते हुए डॉक्टर प्रसाद पाटिल ने बताया कि टीबीमुक्त ठाणे शहर योजना में कोई भी दानदाता अपना योगदान सहज भाव से दे सकते हैं । उन्होंने ठाणे शहर के दानदाताओं से अपील की कि वे भी रोगियों को लेकर आगे आएं । उन्हें सहयोग दें । ताकि वह टीबीमुक्त हो सके। वैसे टीबी रोग से मुक्ति में पौष्टिक भोजन की सख्त आवश्यकता होती है । ऐसी बात डॉक्टर प्रसाद पाटिल ने कही।


