spot_img

Washington : डेमोक्रेट शीला चेरफिलस-मैककॉर्मिक का प्रतिनिधि सभा से इस्तीफा

Washington: Democrat Sheila Cherfilus-McCormick Resigns from House of Representatives

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका में ईरान युद्ध से मची उथल-पुथल के बीच डेमोक्रेट शीला चेरफिलस-मैककॉर्मिक (Democrat Sheila Cherfilus-McCormick) ने कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा से इस्तीफा दे दिया। उनका त्यागपत्र एक जांच के बाद आया है। इसमें पाया गया कि उन्होंने 20 से अधिक नैतिक नियमों का उल्लंघन किया। इसमें चुनाव प्रचार के लिए धन जुटाने से जुड़े कानूनों को तोड़ना भी शामिल है। चेरफिलस-मैककॉर्मिक (Cherfilus-McCormick) पर बड़ा आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से अमेरिका की आपदा राहत राशि को अपने चुनाव प्रचार में खर्च किया। साथ ही इस धन से महंगी चीजें खरीदीं। इसमें 109,000 डॉलर (81,660 पाउंड) की तीन कैरेट की पीली हीरे की अंगूठी भी शामिल है।

अमेरिकी ऑनलाइन न्यूज प्लेटफार्म एक्सियोस (U.S. online news platform Axios) की रिपोर्ट के अनुसार, वह एक सप्ताह के भीतर इस्तीफा देने वाली कांग्रेस की तीसरी ऐसी सदस्य बन गई हैं, जिन्होंने गलत आचरण के आरोपों और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से निकालने के लिए होने वाले मतदान के पहले इस्तीफा दिया। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है और खुद को बेदाग साबित करने का वादा किया है। कांग्रेस सदस्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस की नैतिक जांच को “बदले की भावना से की गई कार्रवाई” बताया। चेरफिलस-मैककॉर्मिक 2022 में कांग्रेस के लिए चुनी गई थीं।

इस मुद्दे पर चेरफिलस-मैककॉर्मिक को अपने साथी हाउस डेमोक्रेट्स के भी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। उनसे पहले इस्तीफा देने वालों में प्रतिनिधि एरिक स्वॉलवेल और टोनी गोंजोलेस (Eric Swalwell and Tony Gonzales) शामिल हैं। चेरफिलस-मैककॉर्मिक ने बयान में कहा कि “इन राजनीतिक खेलों में पड़ने के बजाय मैंने पीछे हटने का फ़ैसला किया, ताकि मैं अपना समय फ्लोरिडा के 20वें जिले में अपने पड़ोसियों के लिए लड़ने में लगा सकूं।”

Explore our articles