Home latest NAVI MUMBAI : नवी मुंबई के तुर्भे में गिरा वर्षों पुराना बरगद...

NAVI MUMBAI : नवी मुंबई के तुर्भे में गिरा वर्षों पुराना बरगद का पेड़, महिला हुई जख्मी

0
189

पुरुषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : नवी मुंबई के तुर्भे सेक्टर सेक्टर 21 में एक बरगद का पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में एक महिला आ गई जिसे हल्की चोटें आई हैं । हालांकि वहां खड़ी 5 गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है । घटना के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की चपेट में आई गाड़ियों को निकाला और उसके बाद पेड़ को काटकर रास्ता साफ किया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पेड़ से कुछ ही दूरी पर कुछ महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थी, तभी वहां पर एक फल बेंचने वाला आया और वह आगे जा ही रहा था कि पेड़ गिर गया । अगर पेड़ गिरने में थोड़ी भी देर होती तो फल वाला उसकी चपेट में अवश्य आ जाता है। अचानक पेड़ गिरने से महिला उसके नीचे आ गई, जिसे पास में मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए । डॉक्टरों ने इलाज कर महिला को घर भेज दिया । सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पेड़ की चपेट में आई गाड़ियों को बाहर निकाला और रास्ते को साफ कर आवागमन सुचारू किया ।
वर्षों पुराना था बरगद का पेड़
बरगद का वह पेड़ कई दशकों पुराना था । वट पूर्णिमा के दिन महिलाएं इसी बरगद की पूजा करती थी । तुर्भे सेक्टर 21 की महिलाओं के लिए वट पूर्णियां के दिन यही बरगद सबसे नजदीक पड़ता था । अब उन्हे वट पूर्णिमा के दिन कुछ किलोमीटर का अंतर तय कर जाना पड़ेगा। कॉलोनी में रहनेवाली स्नेहा पाटिल ने कहा कि हमे बिलकुल अंदाजा नहीं था कि यह पेड़ गिर जाएगा । उसके आसपास हमने सीमेंट भी लगाई थी ताकि वह जड़ से मजबूत रहे लेकिन अचानक गिर गया । गर्मी के मौसम में इस पेड़ के नीचे काफी अच्छी हवा भी आती थी।