
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव तरुण चुघ (Bharatiya Janata Party (BJP) General Secretary Tarun Chugh) ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के साथ कई समस्याओं पर चर्चा की। मुलाकात के बाद तरुण चुघ ने कहा कि राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद उपरांत देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, सीमा पार से हो रही ड्रोन एवं नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद तथा आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साथ ही पंजाब की वर्तमान परिस्थितियों से संबंधित विस्तृत तथ्य एवं जनभावनाओं से उन्हें अवगत कराया तथा राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।



