श्रीनगर : (Srinagar) कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी (Kashmir Divisional Commissioner Vijay Kumar Bidhuri) ने गुरुवार को कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उन्होंने लोगों से पिछले वर्ष की तरह बड़ी संख्या में नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
प्रेस वार्ता के दौरान कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि वे दिन गए जब कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध अनिवार्य थे। उन्होंने कहा कि आज समग्र स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है, इसलिए इस साल 26 जनवरी के अवसर पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का अवसर हमारे लिए कई दृष्टियों से बहुत महत्वपूर्ण है। पिछली बार समारोह बख्शी स्टेडियम में हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया था।
उपराज्यपाल ने पहले ही इस अवसर के लिए लोगों को आमंत्रित किया है । उन्होंने लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की ताकि समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।


