spot_img

Sonipat :सिविल अस्पताल के शौचालय में मिला भ्रूण

सोनीपत:(Sonipat ) सिविल अस्पताल सोनीपत के शौचालय (Toilets of Civil Hospital Sonipat) में मंगलवार की सुबह एक भ्रूण मिला है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस भ्रूण कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामान्य की भांति एक सफाई कर्मचारी आज सुबह यहां आया और उसने शौचालय में भ्रूण देखकर प्रबंधकों को सूचित किया। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर यहां पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से भ्रूण के माता-पिता का पता लगाएगी। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Explore our articles