spot_img

Sidhi: टैंकर ने मारी बस को टक्कर, 40 से अधिक यात्री घायल

सीधी:(Sidhi) जिले के चुरहट क्षेत्र में बीती रात एक टैंकर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे सतना से सिंगरौली जा रही गौतम बस सर्विस की यात्री बस को विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा बढ़ाउरा शिव मंदिर के समीप हुआ। टैंकर की टक्कर से बस पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला। इनमें से कुछ घायलों को चुरहट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles