spot_img

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

Kolkata: ED Summons Nusrat Jahan; Must Appear on Wednesday

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर से समन भेजा है। उन्हें बुधवार को सीजीओ परिसर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। इससे पहले भी इस मामले में केंद्रीय एजेंसी (central agency) ने उनसे पूछताछ की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, राजारहाट क्षेत्र में फ्लैट दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। जिस कंपनी पर आरोप लगे थे, उसमें नुसरत जहां निदेशकों में शामिल थीं।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में जांच एजेंसी (investigative agency) को मामले से जुड़े कई नए तथ्य मिले हैं। इन्हीं जानकारियों के आधार पर उन्हें दोबारा तलब किया गया है। इस मामले का राशन गेहूं तस्करी प्रकरण (ration wheat smuggling scandal) से कोई संबंध नहीं है। नुसरत जहां का नाम उस मामले में कभी सामने नहीं आया था।

उल्लेखनीय है कि नुसरत को समन भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद तृणमूल ने दावा किया था कि राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में जबरदस्ती उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles