spot_img

New Delhi : आईपीएल में सीएसके को झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बाहर हुए आयुष म्हात्रे

New Delhi: Blow for CSK in IPL; Ayush Mhatre Ruled Out Due to Hamstring Injury

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (young batsman, Ayush Mhatre) बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। म्हात्रे को यह चोट हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय लगी। जांच में उनकी हैमस्ट्रिंग में गंभीर खिंचाव की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक इस चोट से उबरने में उन्हें 6 से 12 सप्ताह का समय लगेगा, जिससे वह इस सीजन के शेष मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन में शीर्ष क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पावरप्ले के अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं। म्हात्रे ने इस सीजन में 6 मैचों में 201 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 177.88 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। पिछले सीजन में भी उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (captain Ruturaj Gaikwad) के चोटिल होने के बाद टीम में जगह बनाई थी और 7 मैचों में 240 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles