
कांकेर : (Kanker) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कुलगांव में बीती देर रात लगभग दाे बजे अजीबी एग्रो राइस मिल (Ajibi Agro Rice Mill in Kulgaon) में भीषण आग लग गई। घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सूचना पर दमकल विभाग (Fire Department) की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू काबू पाने की कोशिश कर रही है। प्राथमिक तौर पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जांच जारी है। घटना से से जुड़े एक वायरल वीडियो में धान के बोरों में लगी भयावह आग का मंजर नजर आ रहा है। राइस मिल मालिक मोहम्मद आवेश (rice mill owner, Mohammad Avesh) ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है, इस आग में चांवल, धान और खाली बोरे सभी कुछ जल गया है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वर्तमान में प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई जनहानि न हो। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। राइस मिल में भारी मात्रा में धान और बारदाना रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सैकड़ों बोरे धान और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम (fire brigade team) मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना पर जांच की जायेगी।


