spot_img

New Delhi : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल किया एशियाई खेल का प्रसारण अधिकार

New Delhi: Sony Pictures Networks India Secures Broadcasting Rights for Asian Games

नई दिल्ली : (New Delhi) एशियाई खेल 2026 के प्रसारण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) ने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेल (Aichi-Nagoya 2026) के लिए भारत में विशेष प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। यह लगातार तीसरी बार है जब सोनी नेटवर्क भारत में एशियाई खेलों (Asian Games in India) का प्रसारण करेगा।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने जानकारी दी कि यह प्रतिष्ठित बहु-खेल प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होगी। समझौते के तहत पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी के खेल चैनलों पर किया जाएगा, जबकि इसका डिजिटल प्रसारण सोनी के ओटीटी मंच सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगा।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल बिजनेस प्रमुख राजेश कौल (Rajesh Kaul) ने कहा कि पिछले संस्करण में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद देश में बहु-खेल प्रतियोगिताओं के प्रति रुचि काफी बढ़ी है। भारत ने पिछली बार 100 पदकों का आंकड़ा पार करते हुए कुल 107 पदक जीते थे।

एशियाई खेल दुनिया के सबसे बड़े बहु-खेल आयोजनों में से एक है। इस बार इसमें 41 खेल शामिल होंगे, जिनमें 32 ओलंपिक खेल भी हैं। साथ ही, इस संस्करण में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और सर्फिंग (Mixed Martial Arts and Surfing) जैसे नए खेलों को भी शामिल किया गया है, जिससे प्रतियोगिता और रोमांचक होने की उम्मीद है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles