spot_img

Lucknow: तिरंगा झालरों की रोशनी से जगमग हो उठेगा लखनऊ

लखनऊ:(Lucknow) नगर निगम लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण और विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को झालरों की जगमग से रोशन करने की पूरी तैयारी है। शहर के विभिन्न स्थानों स्मारक, पार्क, तिराहा, चौराहा और सरकारी भवन आज सायंकाल के बाद तिरंगा झालरों की रोशनी से जगमग हो उठेगें।

गोमती नगर स्थित कैप्टन मनोज पाण्डेय चौराहा को शनिवार की सुबह तिरंगा झालरों से सजाया गया है। यह चौराहा सायंकाल होते हुए झालरों की रोशनी से जगमग हो उठेगा। 1090 चौराहा से डा. भीमराव अम्बेडकर स्मारक की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों छोर पर तिरंगा झालरों की सजावट की गयी है। ये मनमोहक झालरों को दिन के उजाले में भी देखा जा सकता है। जिससे आंखों को हटाया नहीं जा सकता है।

विधानसभा भवन पर तिरंगा झालरों की सजावट आते जाते लोगों को आकर्षित कर रही है। भवन को प्रत्येक वर्ष की तरह ही सजाया गया है और झालरों के जलते ही भवन की सुंदरता सबके सामने और भी उभर कर आयेगी। वहीं विधानसभा के सामने मुख्य मार्ग पर झालरों की सजावट की गयी है। जहां कार्यक्रम का आयोजन किये जाने की तैयारी है।

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तिरंगा झालर ही सरकारी विभागों की आज पहली पसंद है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, प्राधिकरण भवन, सरकारी बैंकों के भवनों पर भी तिरंगा झालरों को लगाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की ओर से तिरंगा झालरों को ही प्राथमिकता में रखा गया है, जो पूरे भवन को 15 अगस्त की रात्रि तक जगमग करते हुए दिखेंगे।

निजी संस्थानों, स्कूलों में भी तिरंगा झालर

शहर के अधिकांश स्कूलों व निजी संस्थानों के भवनों पर भी तिरंगा झालरों को सजाया हुआ पाया जा रहा है। शहर में तिरंगा झालरों की मांग इस तरह से बढ़ी है कि राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने में शहरवासी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यहीं कारण है कि तिरंगा झालरों की बाजार में सबसे ज्यादा मांग है।

झालर लगाने वाले हाथों को मिला काम

झालर लगवाने का कार्य करने वाले आशीष की मानें तो शहर में उन्हें दो स्थानों पर झालर लगाने का कार्य मिला है। ऐसे में झालर लगाने वाले हाथों को भी काम मिल गया है। झालर लगाने के कार्य से मिलने वाला किराया उनके लिए कुछ दिनों तक रोटी की व्यवस्था करेगा। पिछले वर्ष से इस बार झालर के किराये में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जो किराया पिछले वर्ष था, वहीं इस बार भी लिया जा रहा है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles