spot_img

Shimla: आपदा में पक्ष व विपक्ष मिल कर करें काम : शान्ता कुमार

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा हिमाचल प्रदेश में बरसात की आपदा अभूतपूर्व तरीके से सब जगह बर्वादी कर रही है। आज समाचार पढ़ कर मन बहुत व्यथित हुआ। कितने ही लोग दुर्घटनाओं में मारे गये। परिवार के परिवार मलवे में दब गये। इस अभूतपूर्व आपदा में मैं सब दुखी परिवारों से संवेदना प्रकट करता हूं और सभी हिमाचल वासियों से प्रार्थना करूंगा कि सरकार की अधिक से अधिक आर्थिक सहायता करें। उन्होंने कहा मेरी इच्छा है कि ऐसा लगे कि प्रदेश में न कोई पक्ष है न कोई विपक्ष है। पूरा प्रदेश एक जुट होकर इस आपदा का मुकाबला कर रहा है।

उन्होंने कहा लगातार बारिश के कारण सड़कें और पहाड़ भुरभुर हो गये है इसलिए सभी लोग बहुत अधिक सावधानी से चलें। बिना जरूरत घर से कोई न निकले।

उन्होंने सरकार और विपक्ष से विशेष निवेदन किया है कि इस मौके पर सरकार विपक्ष से सहयोग ले और पूरा विपक्ष सरकार की मदद करें। सरकार बहुत अच्छे तरीके से आपदा का मुकाबला कर रही है। जिस तरीके से हजारों पर्यटकों को कठिन इलाके से निकला गया है मैं उसके लिए भी सरकार को बहुत बधाई देता हूं।

Explore our articles