spot_img

Shimla: प्रियंका गांधी ने शिमला के जाखू मंदिर में नवाया शीश

शिमला:(Shimla) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के कुछ देरबाद आज सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका (Priyanka) वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी ने उन्हें हनुमान जी का चित्र भेंट किया।

प्रियंका गांधी ने मंदिर परिसर का भ्रमणकर आम लोगों के साथ बातचीत की। समर्थकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। प्रियंका गांधी दो दिन पहले ही गुरुवार को छुट्टियां बिताने शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची थीं। बीते दिन उनकी मां सोनिया गांधी भी आई थीं।

Explore our articles