spot_img

Rishikesh: भूपेंद्र मोदी को द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद ने राज ऋषि की उपाधि से नवाजा

शत्रुघ्न घाट पर आयोजित किया गया राज ऋषि अनुष्ठान

ऋषिकेश:(Rishikesh) मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के आशीर्वाद से स्वामीनारायण ने भूपेंद्र मोदी (Bhupendra Modi) को राज ऋषि की उपाधि से सुशोभित किया।

शनिवार की सुबह मुनि की रेती शत्रुघ्न घाट पर शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज प्रपन्नाचार्य की अध्यक्षता में हुए एक सौ ब्राह्मणों के अनुष्ठान के मुख्य आचार्य गिरीश कोठियाल, नरेंद्र सकलानी, सुशील नौटियाल, सुखबीर गुंसाई, आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल के संचालन में विश्व कल्याण, भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्रीय बनाए जाने , और चार धाम की यात्रा को सुखमय में बनाए जाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत द्वारिका के स्वामी नारायण ब्रह्मचारी और द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के शिष्य द्वारकाधीश से पहुंचे नारायण ब्रह्मचारी ने विश्व धर्म एवं समाज के कल्याण के लिए भूपेंद्र मोदी को राजश्री की उपाधि से नवाजा गया।

भूपेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे विश्व को अंधकर से निकालने के लिए भारत को विश्व गुरु बनाए जाने की आवश्यकता है, इसके लिए हमें अपनी शक्ति को पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उनका मानना था कि भारत के संविधान में संशोधन की आवश्यकता है। भारत सनातन राष्ट्र है।

इस दौरान आनंद साहू पंकज भट्ट, रिया जोशी, महामंत्र दास ,रमा बल्लभ भट्ट, डा पूजा तिवारी,संजय शास्त्री, चंद्रवीर पोखरियाल, नीतिन अग्रवाल, कमल सिंह राणा,सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Explore our articles