spot_img

Rishikesh: ई-रिक्शा में चार किलो गांजे की तस्करी करते दो आरोपित गिरफ्तार

ऋषिकेश:(Rishikesh) ऋषिकेश कोतवाली पुलिस (Rishikesh Kotwali Police) ने एक ई-रिक्शा चालक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे ई-रिक्शा में 04 किलो गांजा बरामद किया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम ने भैरव मंदिर लक्ष्मण झूला रोड के पास से दो व्यक्तियों को ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर यूके14इआर1382 पर गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के पास से कुल 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर ई रिक्शा को सीज किया गया है।

पकड़े गए आरोपितों के नाम विशाल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम पुंडोरा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश ,जोगेंद्र कुमार पुत्र रोशन कुमार निवासी ग्राम पुंडोरा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हैं।

London : महुआ, फेनी ने भारतीय विरासत पेयों के रूप में ब्रिटेन में दी दस्तक

लंदन : (London) पारंपरिक जनजातीय पेय महुआ और गोवा की फेनी (Mahua and Goa's Feni) इस सप्ताह से ब्रिटेन के बाजार में भारतीय विरासत...

Explore our articles