spot_img

Ranchi : झारखंड विधानसभा का शीतकाली सत्र 15 से, 18 को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट

रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। झारखंड कैबिनेट की स्वीकृति के बाद शीतकालीन सत्र के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

शीतकालीन सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे। 15 दिसंबर शुक्रवार को शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण होगा। राज्यपाल द्वारा अध्यादेशों की प्रति सभा पटल पर रखी जाएगी। शोक प्रस्ताव इत्यादि होगा। 16 और 17 दिसंबर को बैठक नहीं होगी। 18 दिसंबर सोमवार को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। प्रश्नकाल भी चलेगा। 19 दिसंबर मंगलवार को अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा। 20 दिसंबर को प्रश्न काल और राजकीय विधेयक पेश होगा। 21 दिसंबर को प्रश्नकाल और राजकीय विधेयक व गैर सरकारी सदस्यों का कार्य इत्यादि होगा।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयर का काम पूरा, फिर से उड़ान पूर्ववत: मुरलीधर मोहोल

मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने शनिवार को बताया कि...

Explore our articles