spot_img

Raigarh : नव निर्वाचित विधायक और यूथ आइकन ओपी चौधरी ने युवाओं का किया मार्गदर्शन

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के चुनाव खत्म हुए और परिणाम भी घोषित हो गए । भाजपा के महामंत्री, यूथ आइकन और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी रायगढ़ विधानसभा से प्रचंड जनादेश हासिल कर विधायक बन गए। उन्हें प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पर इन सब सियासी हलचलों से दूर ओपी अपने सबसे मनपसंद काम में लग गए हैं।

ओपी चौधरी सियासी चर्चाओं से दूर युवाओं के बीच पहुंचे। युवाओं विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मोटिवेट करना ओपी का सबसे पसंदीदा काम है। लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण वे लंबे समय से युवाओं के बीच नहीं जा पाए थे, ऐसे में बुधवार को जैसे ही समय मिला वे युवाओं के बीच पहुंच गए।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब 500 युवाओं का मार्गदर्शन करने का साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया। ओपी ने गुरुवार को सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि कुछ वक्त निकालकर युवा भाई-बहनों के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिये मार्गदर्शन किया।

युवाओं को मोटिवेट करने के बाद ओपी रात में नालंदा परिसर पहुंचे। वहां भी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात और चर्चा की। बताते चलें कि रायपुर का नालंदा परिसर ओपी की ही परिकल्पना है। रायपुर कलेक्टर रहते उन्हीं ने इसका निर्माण कराया था। नालंदा परिसर आज बड़ा स्टडी सेंटर है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वहां काफी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है। पिछले पीएससी में चयनित 60 परसेंट से ज्यादा युवा नालंदा परिसर से जुड़े रहे हैं। भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र से इतर ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा के लिए अपना 49 बिंदुओं का घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं के साथ शिक्षा पर उन्होंने विशेष रूप से फोकस किया है। रायगढ़ जिले के युवाओं को भी ओपी से बहुत आशाएं हैं।

Mumbai : महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयर का काम पूरा, फिर से उड़ान पूर्ववत: मुरलीधर मोहोल

मुंबई : (Mumbai) केंद्रीय नागरी उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Union Minister of State for Civil Aviation Muralidhar Mohol) ने शनिवार को बताया कि...

Explore our articles