spot_img

Ranchi: हाई कोर्ट ने भूमि की खरीद-बिक्री की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश

रांची:(Ranchi) झारखंड हाई कोर्ट में गैरमजरुआ भूमि की खरीद-बिक्री की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पुंदाग मौजा के खाता 383 में हुई जमीन की खरीद-बिक्री की जांच का निर्देश दिया।

कोर्ट ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में स्पेशल इंवेस्टीगेटिंग टीम (एसआईटी) गठित की जाए। यह कमेटी जांच रिपोर्ट अदालत को देगी। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच में मंगलवार को इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की।

Explore our articles