रायपुर:(Raipur) सोमवार की देर रात असम विधायक रूप ज्योति कुर्मी के नाम से आरक्षित छत्तीसगढ़ के जिला सक्ती के विश्राम गृह का कमरा नंबर 2 से गोपनीय दस्तावेज चोरी हो गए हैं और उनके समान से छेड़छाड़ की गई है।विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ सक्ती थाना में आज मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है।
सक्ति के विश्राम गृह का कमरा नंबर 2 असम विधायक रूप ज्योति कुर्मी के नाम से एक हफ्ते के लिए आरक्षित है। बीती देर रात कुछ लोग उनकी अनुपस्थिति में अनाधिकृत रूप से घुस गए और कक्ष में रखे समान से छेड़छाड़ की है। असम विधायक का कहना है की मेरे निजी समान और पार्टी के गोपनीय दस्तावेज गायब है।आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ थाने पहुंच मामले की शिकायत की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।भाजपा नेताओं का कहना है की हमारे राजकीय अतिथि का अपमान किया गया है।
उल्लेखनीय हो की पार्टी की रणनीति के तहत असम विधायक रूप ज्योति कुर्मी की विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने सक्ति विधानसभा में पहुंचे है। असम विधायक रूप ज्योति कुर्मी एक हफ्ते के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा के दौरे पर आए है, जो लगातार अलग-अलग विधानसभा का दौरा कर वहां की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर रहे है।


